फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं दुष्कर्म कांड : पोस्टमार्टम में खुलासा, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड और पैर भी तोड़ा, दो गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
इसी कोठरी में है कुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके में रविवार रात एक धर्मस्थल में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने  महिला का एक पैर और एक पसली तोड़ दी थी। उसके शरीर का सारा खून बह जाने से उसकी मौत हुई। अब उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास, मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस ने मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की थी। 

एफआईआर के मुताबिक महिला रविवार शाम धर्मस्थल पहुंची थी। सात घंटे बाद यानी रात 12 बजे पुजारी सत्यनारायण दास, वेदराम और यशपाल उसे अर्द्धनग्न हालत में घर के बाहर फेंक गए। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसका एक पैर टूटा हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस सोमवार दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के शव की हालत देखकर खुद चिकित्सक तक हैरान रह गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी हिस्सा फट गया। उसकी बाईं सातवीं पसली टूटी हुई मिलीं और बायां फेफड़ा भी फटा हुआ था। इसके अलावा उसका बायां पैर टूटा हुआ मिला है जो महिला के साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां कर रहे थे।
 
बदायूं एसएसपी ने बताया कि महिला की मौत के मामले में हत्या और दुष्कर्म आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आई है। हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 
 
जिला मजिस्ट्रेट बदायूं प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें