फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 26 अक्टूबर तक कॉलेज में जमा करने होंगे आवेदनपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य और बैक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। 26 अक्टूबर तक संबंधित महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के लिए परीक्षा आवेदन मांगे गए हैं। इसमें प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम, नवम और दशम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को आवेदन करना है। मुख्य परीक्षा के साथ बैक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म भरना होगा।
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उसकी प्रति संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। कॉलेज में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। ऐसे में विद्यार्थियों को दोनों तिथियों का ध्यान रखते हुए समय से प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम, सेमेस्टर और व्यक्तिगत विवरण की जांच कर लेनी चाहिए, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। आवेदन पूरा होने के बाद महाविद्यालय में निर्धारित समय पर फॉर्म जमा करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें