बदायूं। अपना दल एस की बैठक में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा शहर में लगवाने की मांग की गई। साथ ही इसके संबंध में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
वक्ताओं ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण हो चुका है। लगभग सभी चौराहों पर सामाजिक संगठनों द्वारा अपने समाज के महापुरुषों की प्रतिमा लगाए जाने के साथ-साथ उनके नामों पर चौराहों के नाम भी रख दिए गए हैं। ऐसे में देश को विश्व पटल पर शक्तिशाली बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा भी स्थापित की जानी चाहिए। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नदीम अशरफ, शिवेंद्र पटेल, रघुवीर सिंह पटेल, रचित शर्मा, विनय पटेल आदि मौजूूद रहे। संवाद