फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अधिक दाखिले होने पर 35 स्कूलों से जवाब मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने जारी की सूची, डीआईओएस ने भेजे नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले के तीन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज समेत 35 कॉलेजों को डीआईओएस ने नोटिस जारी कर क्षमता से अधिक प्रवेश लेने पर जवाब मांगा है, इसके लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। जवाब आने पर उसको बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार की तरफ से छात्रों की शिक्षा को लेकर कई अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी संचालित किया जा रहा है, ताकि सभी छात्राओं को शिक्षा ग्रहण कराई जा सके। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में अधिक दाखिले अधिक बताकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दातागंज व वित्तविहीन और एडेड 35 कॉलेजों की सूची डीआईओएस को भेजी है, इसमें कहा गया है कि इन कॉलेजों द्वारा क्षमता से अधिक छात्र -छात्राओं के दाखिले लिए गए हैं।
जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने इस संबंध में जवाब मांगा है, इसके लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन




बोर्ड की तरफ से 35 विद्यालयों की सूची मिली है। जिनमें इनमें क्षमता से अधिक दाखिला होना बताया गया है। ऐसे में संबंधित कॉलेज को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है।
-डॉ प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें