फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशांति फैलानी की कोशिश: बदायूं में मंदिर के पास रातो-रात बनी मजार, विरोध में ग्रामीण, बोले- यहां एक ही समुदाय के रहते लोग

Sun, 29 May 2022 05:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रिजोला में शरारती तत्वों ने एक शिव मंदिर के पास रातो-रात मजार बना दी। मामले की सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए। गांव वालों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने यह मजार कभी नहीं देखी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हटवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बनाई गई मजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रिजोला में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। गांव के पास ही रातो-रात एक मजार बना दी गई। ग्रामीणों को इसका पता तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में कोई मुस्लिम समाज का व्यक्ति नहीं रहता। इसके बावजूद यह मजार बनाई गई, जबकि वहीं पर एक पुराना शिव मंदिर है। 

विज्ञापन


मामले को को लेकर गांव वालों का कहना है कि जहां यह मजार बनाई गई है, वहां खाली जगह पड़ी थी। ग्रामीणों ने इससे पहले कभी यह मजार को नहीं देखी। मजार के बराबर में ही ईंट और बजरी भी पड़ी है। मजार बनाकर उस पर रंग कर दिया गया और चादर भी चढ़ा दी गई। इसकी शिकायत पर पुलिस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंचे। पुलिस ने जांचकर इसे हटवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें