फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रीराम हत्याकांड में फरार तीनों आरोपी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। मिहौना निवासी श्रीराम की सरेराह हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बता दें बुजुर्ग श्रीराम की हत्या पांच मई को गांव में उस वक्त कर दी गई थी जब वह शाम को खेत पर खाद लगाने के लिए घर से निकले थे। मृतक के बेटे पुष्पेंद्र ने हत्याकांड में एक ही परिवार के चार लोगों को नामजद कराया था। पुलिस ने आरोपियों में सुरजीत को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। नामजदों में गिरीश, मदनलाल पुत्र बिहारी और सचिन पुत्र मदन लाल भाग गए थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तीनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों का मेडिकल भी कराया गया। बता दें कि तीनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के घरवालों ने उनसे जानमाल के खतरे की आशंका भी व्यक्त की थी। इसकी शिकायत पुष्पेंद्र ने पुलिस अफसरों से भी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें