बदायूं। आतिशबाजी के बावजूद इस बार दीपावली के बाद जिले में प्रदूषण का स्तर कम रहा। पिछले साल की अपेक्षा इस बार जिले का वायु गुणवक्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 अंक कम 153 रिकार्ड किया गया। दिवाली के बाद सोमवार की सुबह जिले में कहीं भी धुंध नजर नहीं आई।
हालांकि अन्य जिलों की तुलना में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) काफी बेहतर रहता है लेकिन दिवाली पर आतिशबाजी से वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ जाता है। लेकिन, इस बार जिले में दीपावली के अगले दिन तक एक्यूआई 153 रहा। दिनभर धूप खिली रही, शाम को भी आसमान साफ रहा। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।