बदायूं। ब्लॉक सहसवान में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर विकास कार्य न कराने के मामले में कार्रवाई हुई है। उन्हें डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने निलंबित कर अपने कार्यालय से अटैच कर लिया है।
ब्लॉक सहसवान की ग्राम पंचायत दरियापुर की प्रधान अनीता देवी ने खंड विकास अधिकारी से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (सचिव) दीपेंद्र सिंह की शिकायत की थी। कहा कि सचिव ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसकी वजह से परेशानी हो रही है। बीडीओ ने जांच कर उच्चधिकारियों से शिकायत की। डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा। समय निकलने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में सचिव दीपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। निर्देशित किया है कि वह निलंबन की अवधि में जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर अटैच रहेंगे। संवाद