फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मोहित सिंह फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार रात बसई गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय सुमित सिंह की मौत हो गई। जबकि उनका साथी स्वराज यादव घायल हो गया। दोनों लोग वजीरगंज से मंगला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। उनके साथी स्वराज यादव को बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे की बद्री प्रसाद कॉलोनी निवासी सुमित सिंह और श्यामपुर निवासी स्वराज यादव मंगलवार शाम बाइक से मंगला माता के दर्शन करने आए थे। शाम को उन्होंने देवी की आरती में भाग लिया। यहां से प्रसाद लेने के बाद दोनों लोग बिसौली लौट रहे थे। उस दौरान वे हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव बसई के नजदीक सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। उनकी बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने सुमित सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत देखकर स्वराज यादव को बरेली रेफर कर दिया गया। परिवारवालों ने बताया कि सुमित एक ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करता था। उसी से परिवार का गुजारा चल रहा था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें