राजकीय मेडिकल कॉलेज में झाड़ियों में लगी आग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में उगी झाड़ियों में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। थोड़ी दूर पर निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों के असफल होने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि जिस जगह आग लगी है वह मेडिकल कॉलेज के मुख्य भवन से काफी दूर है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही कॉलेज में काफी जमीन अभी खाली पड़ी है। यहां पर काफी झाड़ियां हैं। झाड़ियों में सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में काम रहे श्रमिकों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कॉलेज प्रशासन की ओर से फायर ब्रिगेड का कॉल की गई। करीब 20 मिनट बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां कॉलेज पहुंचीं और करीब घंटे बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। हालांकि आग मुख्य बिल्डिंग से करीब 400 मीटर दूर थी। वहां भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
दमकल स्टाफ का मानना है कि किसी मजदूर के बीड़ी पीकर डालने की वजह से कूड़े ने आग पकड़ ली।
-
सुबह के समय कॉलेज परिसर में एक कोने पर घास में आग लग गई थी। कर्मचारी आग नहीं बुझा सके तो फायरब्रिगेड स्टाफ ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग वार्ड से काफी दूर थी, खास नुकसान नहीं हुआ है।
- डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज