फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात की बस से टकराया टैंकर, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से देर रात बरेली के लिए निकली बरात की बस को हाईवे पर टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें चार को बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद जिला अस्पताल में काफी भीड़ लग गई। लोगों ने बाईपास पर कैमरे न होने का आरोप लगाकर प्रशासन को घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन

सुभाष चौक के पास बड़ी सराय निवासी आसिफ की बरात रविवार रात करीब दस बजे बरेली के किला इलाके में जा रही थी। बरात की चढ़त बदायूं में ही होने से ज्यादा वक्त लग गया। बरात की बस शहर से चार किमी बरेली फोरलेन पर बारापत्थर के पास पहुंची थी कि अचानक सामने आए टैंकर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। बस में मौजूद बरातियों में चीखपुकार मच गई। टैंकर मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।
सूचना पर तत्काल ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरके तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के साथ घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। कुल सात घायलों में शाहिद, रफत, तबस्सुम और शहजाद की हालत गंभीर थी। इन्हें तत्काल बरेली रेफर कर दिया गया। बाकी तीन को मामूली चोटें थीं। दूसरे वाहनों से बरात लेकर गिनती के लोग बरेली चले गए। इस बीच काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने इलाज में कोताही का आरोप लगाया। साथ ही टैंकर ड्राइवर के भागने पर आरोप जड़ा कि प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगवाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें