फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध विक्रेता दो भाइयों को गोली मारी, रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो सगे भाई दूध विक्रेताओं को गोली मारकर बदमाशों ने 19400 रुपये लूट लिए। दोनों भाइयों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात बारह बजे जिला अस्पताल लाए गए कादरचौक के देवी नगला गांव निवासी कुलदीप के पैर में गोली लगी थी। कुलदीप का भाई राजू भी घायल था। राजू ने बताया कि दोनों भाई दूध बेचने का काम करते हैं। रविवार रात 11 बजे करीब दूध का हिसाब करके दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। घर से पहले रास्ते में बाइक रोककर खड़े बदमाशों ने तमंचा तानकर उनकी बाइक रुकवा ली। उन्हें कब्जे में लेकर रुपये लूटने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। एक गोली कुलदीप के पैर में लगी। दूसरी गोली के छर्रे राजू को लगे। साथ ही बदमाशों ने तमंचे की बट राजू के सिर में मार दी। फिर दोनों भाइयों से 19400 रुपए लूटकर अपनी बाइक से फरार हो गए। रात में ग्रामीणों के साथ कादरचौक थाने पहुंचे दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया कि पुलिस इलाके में कांबिंग कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें