आरोपी ने दिल्ली से खरीदी थी स्कॉर्पियो कार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। दिल्ली से सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो खरीदकर वह साथियों के साथ महाराष्ट्र के जनपद सांगली पहुंचा, जहां किराए पर कमरा लिया गया। सात जनवरी की रात बैंक में घुसकर लगभग 30 किलो चांदी, 5.5 से 6 किलो सोना और करीब 4.5 लाख रुपये नकद चोरी किए गए थे। आरोपी ने हिस्से में आए सोने के आभूषणों को पिघलाकर बिस्किट बनवाया गया था, जिसे वह बेचने की फिराक में घूम रहा था।
ट्रांजिट रिमांड पर भेजने की तैयारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।