फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर में शनिवार सुबह 50 वर्षीय किसान रामबहादुर की करंट लगने से मौत हो गई। किसान मक्का के खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट लगने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

ग्राम किशोरपुर निवासी रामबहादुर खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसने अपने गांव के सतेंद्र का खेत बंटाई पर लिया था। उसमें मक्का की फसल की। परिवार वालों के मुताबिक रामबहादुर शनिवार सुबह मक्का की सिंचाई कर रहा था। करीब पांच बजे अचानक खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे खेत में करंट फैल गया। उस वक्त किसान खेत में ही खड़ा था। इससे उसको तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाद में परिवार वाले खेत पर पहुंचे। उन्होंने बिजली का टूटा तार और किसान को खेत में पड़े देखा। सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। सप्लाई बंद कराई गई। तब कहीं किसान के शव को खेत से निकाला गया। बाद में थाना पुलिस भी मौके पर आ गई और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसान के छह बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें