फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा बुग्घी से कुचलकर मासूम की मौत

विज्ञापन
दीपक फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसिया भट्ठे पर मंगलवार को घोड़ा बुग्घी से कुचलकर डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह झुग्गी के नजदीक खेल रहा था।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गया जिले में चनौती थाना क्षेत्र के गांव कोरमा निवासी चंदू मांझी बिसौली कोतवाली क्षेत्र में परसिया गांव के सुनील के भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता है। यहां उसका पूरा परिवार रहता है। ऐसे में उन्होंने रहने के लिए यहां झुग्गी भी बनाई हुई है। चंदू के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह ईंट पाथने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान उनका डेढ़ वर्षीय बेटा दीपक झुग्गी से निकलकर बाहर आ गया। झुग्गी के नजदीक से रास्ता है। उस पर तमाम घोड़ा बुग्घी ईंटें ढो रहीं थी। इसी दौरान एक घोड़ा बुग्घी की चपेट में दीपक आ गया और उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर भट्ठा मालिक भी पहुंच गया। बालक के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घोड़ा बुग्घी मालिक के खिलाफ परिवारवालों ने पुलिस को तहरीर दी है।
रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत
सहसवान (बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार सुबह चोई की पुलिया के नजदीक रोडवेज बस की टक्कर से 50 वर्षीय रामवती की मौत हो गई। वह सुबह अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकली थीं। तभी सड़क पार करने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोना निवासी रामवती (50) पत्नी लाखन सिंह मंगलवार सुबह अपनी रिश्तेदारी में भमोरी गांव जा रहीं थीं। वह से चोई की पुलिया के नजदीक पहुंची थी कि तभी बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आई रोडवेज बस ने महिला को चपेट में ले लिया। रामवती की बस से कुुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ड्राइवर बस को दौड़ा ले गया। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही जरीफनगर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जरीफनगर पुलिस ने आगे से घेराबंदी करके बस और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने रामवती के परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवारवाले भी आ गए। उन्होंने पुलिस को बस नंबर के आधार पर तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें