फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार देर रात उझानी थाना क्षेत्र में मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मुश्किल से दो शव कार से निकाले। देर रात दो मृतकों की पहचान हो सकी जो कासगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ पुल से सौ मीटर पहले कासगंज दिशा से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे। इनमें से दो की कार में ही मौत हो गई। हाईवे से गुजरते वाहन सवार लोगों ने यूपी 112 पर सूचना दी तो उझानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार एक युवक की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल ही उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उसकी मौत हो गई।
उधर, बाकी दोनों लोगों के शव कार में ही फंस गए। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार के अगले हिस्से की खिड़की तोड़कर दोनों शव बाहर निकाले गए। कार कासगंज की तरफ से आ रही थी। इसलिए कासगंज पुलिस से संपर्क साधकर शिनाख्त की कोशिश की गई। देर रात मृतकों में से दो की पहचान हो गई। यह कासगंज निवासी विष्णु सोलंकी व गंगा सिंह बताए गए हैं। इनके परिवार से संपर्क का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान का कहना है कि तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई है। उझानी पुलिस ने प्रयास के बाद दो लोगों के नाम पता कर लिए हैं जो कासगंज के निवासी हैं। तीसरे शख्स की पहचान करने के साथ ही इनके परिवारों को सूचना दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें