फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर शिक्षिका की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक-बदायूं रोड पर शुक्रवार सुबह बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका शहर के सोथा मोहल्ला निवासी फिजा की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक बाइक पर स्कूल पढ़ाने जा रहे थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी 27 वर्षीय फिजा पुत्री अबरार कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया नगला के स्टेट किड्स ड्रीम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में टीचर थीं। उनके साथ सोथा मोहल्ला निवासी आरजू पुत्री अफसर और आवास विकास कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र भी उसी स्कूल में पढ़ाते हैं। तीनों धर्मेंद्र की बाइक पर स्कूल आते-जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तीनों बाइक पर स्कूल जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
उनकी बाइक कादरचौक इलाके में ग्राम लोकीनगला के नजदीक पहुंची होगी। जहां आगे चल रहे साइकिल सवार को धर्मेंद्र ने ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी उनकी बाइक में पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार धर्मेंद्र, फिजा और आरजू सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। फिजा के ऊपर उसी ट्रक का पहिया उतर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरजू और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद फिजा का शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें