फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुराल आए युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फंदे पर लटककर आत्महत्या करने के मामले में लोेगों से पूछताछ करती पुलिस।-संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। गांव सिवाया हामिदपुर में ससुराल आए युवक ने खेत पर चंदनिया के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी को बुलाने ससुराल आया था। उसकी हरकतों से परेशान पत्नी से ससुराल जाने से मना कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कासगंज जिला के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव हरसेना निवासी 36 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र राजवीर सिंह का पत्नी राजमाला से झगड़ा होता रहता था। विगत दिनों उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसलिए सिवाया हामिदपुर से राजमाला के पिता धनपाल पांच दिन पहले अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे और दामाद के खिलाफ मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद बेटी को अपने साथ बुलाकर ले आए। शुक्रवार को दामाद सोनू भी अपनी ससुराल आ गया। शनिवार को सोनू के पिता और रिश्तेदार भी ससुराल वालों को समझाने के लिए आ गए। पति की हरकतों से परेशान राजमाला ने ससुराल जाने से मना कर दिया था।
आरोप है कि सोनू शराब पीने का आदी था। यहां आने के बाद तीसरे दिन रविवार को किसी समय बाइक लेकर अपनी ससुराल से निकल गया। दोपहर में राहगीरों ने सोनू का शव पेड़ पर लटका देखा तो घर पर सूचना दी। पुलिस ने पेड़ पर लटके युवक के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ससुराल में चीख-पुकार मच गई। मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें