बदायूं। आवास विकास कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश अरोड़ा (74) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह नाश्ता लेने दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर दो युवक मिले। उन्होंने मौसा कहकर आवाज दी। टप्पेबाजों ने बड़ी चतुराई से उनका हालचाल पूछते हुए पूछा- कहा जा रहे हो।
उन्होंने कहा- नाश्ता और मिठाई लेने आए हैं। एक युवक भागकर दुकान पर गया और मिठाई खरीदकर ले आया। यह देख ओमप्रकाश ने सोचा कि कोई रिश्तेदार ही होंगे। युवकों ने कहा कि मौसा हमको जेवर बनवाने हैं। आपने सोने की अंगूठी और चेन कहां से खरीदी अच्छी लग रही है। अंगूठी और चेन की तारीफ करते हुए उतारकर दिखाने को कहा। बोले- सुनार को दिखाकर ऐसी ही अंगूठी और चेन लेंगे। बुजुर्ग ने जैसे ही अंगूठी और चेन उतारकर दिखाई दोनों टप्पेबाज उन्हें धक्का देकर जेवर लेकर भाग गए। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
पीलीभीत में बीएसए कार्यालय के पास ताला में कैद बहुद्देशीय हाॅल।संवाद