फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाइयों को राखी बांधने जा रही महिला बाइक से गिरी, वाहन के रौंदने से मौत

विज्ञापन
मृतका रीना देवी का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा - फोटो : बाईपास पर बिना रुके जाती रोडवेज बस व खड़े यात्री।
विज्ञापन
बिल्सी। उझानी निवासी एक भाई को राखी बांधकर अन्य भाइयों के घर जा रही महिला बाइक से गिर गई। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे महिला की मौत हो गई। बाइक उसके बड़े भाई चला रहे थे। वह छह चचेरे-तहेरे भाइयों में एकलौती बहन थी। बहन की मौत से भाइयो का रक्षाबंधन का पर्व सूना हो गया। बहन की मौत से भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हादसा बिल्सी थानाक्षेत्र में बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर शेखपुर चौराहा के पास हुआ। गांव बांस बरौलिया निवासी विजय शर्मा ने बताया उनकी बहन रीना देवी (48) की ससुराल वजीरगंज के गांव पुसगवां में है। बहन के पति राम खिलाड़ी की मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह विजय अपनी बहन रीना को लेकर उझानी निवासी भाई अखिलेश शर्मा के घर गए। यहां रीना ने भाई अखिलेश को राखी बांधी। इससे बाद वह अपनी बहन को बाइक से लेकर बांस बरौलिया में रह रहे अन्य भाइयों के पास आ रहे थे। करीब 10 बजे जब वह शेखपुर चौराहा के पास पहुंचे तो उनकी बहन बाइक से अचानक सड़क पर गिर गई। वह बाइक रोककर बहन को उठाते। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बहन को रौंद दिया। इससे उनके बहन की मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वह बहन को लेकर बिल्सी सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उनके सभी भाई सीएचसी पहुंच गए। बहन की मौत से भाइयों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के भेजा। बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें