फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से लोडर वाहन क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर

विज्ञापन
टक्कर के बाद सड़क किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव सिलहरी के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने लोडर वाहन में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेई निवासी लोडर वाहन चालक खुशीराम पुत्र सूरजपाल घायल हो गया है। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक रोडवेज बस लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि वह लोडर वाहन में एक कंपनी का सामान लेकर बिसौली जा रहा था। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने बस की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन



बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव के पास शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भगतपुर गांव निवासी वीरेश, उनकी मां अनारकली व भांजा विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान वीरेश बहन को ससुराल से बुलाने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें