फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पार कर रही महिला की दूध के टैंकर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
बिसौली में हादसे के बाद घटना स्थल पर जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार की सुबह सड़क पार कर रही महिला को दूध के टैंकर ने कुचल दिया। टैंकर के पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने टैंकर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बीघा नगला निवासी उर्मिला (50) पत्नी पीतांबर का मायका इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह मायके जाने के लिए बिसौली कस्बा पहुंचीं। यहां वह ई-रिक्शा से उतरकर सड़क पार कर रहीं थीं। इसी बीच चंदौसी की तरफ से आ रहे दूध के टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह सड़क पर गिर गईं, टैंकर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर को भगा ले लगा। मौके पर जुटे राहगीरों ने पीछा कर टैंकर को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। राहगीरों ने ट्रक व चालक पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें