उसहैत। टॉफी खिलाने का लालच देकर छह साल के बालक से 46 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्चे की चीख पुकार पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव हरेण्डी में छह साल का बालक अपने घर के सामने खेल रहा था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव का ही 46 वर्षीय इंदल सिंह ने बालक को टॉफी देने की बात कहकर अपने घर में बुला ले गया। घर में लेजाकर आरोपी ने बालक के साथ दुष्कर्म किया। बालक के चीखने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों को देखकर आरोपी भाग गया। गांव के लोग बालक को लेकर उसके घर पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।