फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मकान का बंटवारा और भाभी के फोटो बने हत्या की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मकान को हड़पने के लिए गौतम की हत्या के मामले में सनी की पत्नी को राजदार बताया जा रहा है। वह भी पति व चाचा का साथ देती रही। चाचा-भतीजे पूछताछ में बार-बार गौतम के फंदे पर लटक कर आत्महत्या की कहानी गढ़ते रहे। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ा तो मामला खुल गया। पुलिस ने मोहल्ला पटियाली सराय व शहबाजपुर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि सनी ने पूछताछ में बताया कि वह मकान का बंंटवारा चाहता था। वह मकान को बेचना चाहता था, लेकिन गौतम विरोध करता था। गौतम अक्सर घर में शराब पीकर आता था। वह अपने दोस्तों को भी घर में लेकर आता था और शराब पीता था। गौतम के मोबाइल में उसकी पत्नी के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी मिले। इन्हीं सब बातों से सनी व उसकी पत्नी परेशान रहते थे। इसलिए सनी और चाचा सतीश ने गौतम को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार की दोपहर तीनों ने घर में शराब पी। गौतम को अधिक नशा हो गया तो सनी व उसके चाचा ने गला घोंटकर हत्या कर दी।


शातिर सतीश करता रहा गुमराह
गौतम की लाश फेंकने के आरोप में सिविल लाइंस थाने के अंतर्गत जवाहरपुरी पुलिस चौकी में तैनात सिपाही विकास कुमार की तहरीर पर सतीश व मनीष के खिलाफ बीएनएस की धारा 238( साक्ष्य छिपाने का आरोप) में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की हिरासत में सतीश व सनी था। सतीश भतीजे को बचाने के प्रयास में मनीष का नाम जानबूझ कर झूठ बोल रहा था। इसी वजह से पुलिस ने भी सनी की बजाय मनीष व सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन सख्ती से हुई पूछताछ के बाद दोनों टूट गए और गौतम की हत्या को स्वीकार किया। जबकि मनीष नाम के किसी व्यक्ति का इस घटना से कोई लेना देना नहीं था।
विज्ञापन



खाली प्लाट से मोबाइल बरामद
सनी और सतीश, गौतम की हत्या का राज छिपाने के लिए योजनावद्ध तरीके से हर साक्ष्य को मिटाने की कोशिश कर रहे थे। हत्यारोपियों ने हत्या के बाद उसके कुछ सामान को भी ठिकाने लगा दिया था, जिससे उसका शव मिलने पर उसकी जल्द पहचान न हो सके। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सतीश व सनी से कड़ाई से पूछताछ की, तब दोनों ने शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में एक खाली प्लाट से गौतम का मोबाइल, हाथ का कड़ा और मौजे-जूते बरामद किए। पुलिस ने साक्ष्य बतौर सभी सामान को सील कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें