उसावां में घटना स्थल पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर ग्राम मन्सानगला के पास सड़क किनारे बैठीं पांच गायों को एक निजी बस ने रौंद दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई, तीन घायल हो गईं। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करके निजी बस को रुकवा कर चालक को म्याऊं पुलिस के हवाले कर दिया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग मंत्री अतुल गुप्ता को सूचना मिली कि रविवार की रात 8:30 बजे एमएफ हाईवे पर ग्राम मन्सानगला में सड़क किनारे बैठीं गायों को रौंदती हुई निजी बस म्याऊं की तरफ गई है। अतुल गुप्ता ने अपने दल के साथियों के साथ बाइकों से पीछा कर बस की घेराबंदी कर उसके चालक को पकड़ म्याऊं चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर गायों को दफ़न कराया। बस की घेराबंदी करने वालों में सुनील बजरंगी, शंकरलाल, लालसिंह, करन, दक्ष शामिल रहे। बता दें कि पिछले 15 दिन में वाहनों के रौंदने से सात गोवंशों की मौत हो चुकी है।