फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर महिला पर गिरा, मौत

विज्ञापन
समसीरन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसईया गुसाई में शुक्रवार सुबह गली के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर महिला पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से महिला की झुलसकर मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी इकरार के घर के सामने से गली में हाईटेंशन लाइन का तार गुजर रहा है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे इकरार की पत्नी शमशीरन (50) बकरी बांधने के लिए घर से बाहर आईं थीं। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर शमशीरन के ऊपर गिर गया। तार गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
हादसा होते ही गली में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दातागंज विद्युत उपकेंद्र को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे महिला के ऊपर गिरा तार हटाया, लेकिन तब तक शमशीरन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने दातागंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत निगम के अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला के पांच बेटे एवं एक बेटी है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें