फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई। वह आठ दिन पहले बेटी के घर से अलापुर आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव लभारी निवासी सुखपाल (70) की बुधवार रात बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। चार जून को वह अपने गांव से अलापुर थानाक्षेत्र के गांव सुंदरनगर आ रहे थे। गांव चौडेरा के पास उनको किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिवार के लोगों ने बरेली के निजी अस्पताल में गंभीर हालत में उन्हें भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें