फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली से पति नहीं आया तो विषाक्त खाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। गांव खेड़ा जलालपुर की महिला ने पति को दिल्ली से घर बुलाया। पति ने आने से मना कर दिया तो महिला ने विषाक्त खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना गड़िया रंगीन के गांव बिरिया कलां निवासी मंजू के पिता मुनेश ने बताया कि बेटी मंजू (26) की शादी आठ साल पहले गांव खेड़ा जलालपुर निवासी चरन सिंह के साथ की थी। वह अभी दिल्ली में रहकर काम कर रहे हैं। गांव में सास के पास मंजू रहती थी। डॉक्टर ने सास को ऑपरेशन के लिए कहा तो मंजू ने पति को दिल्ली से बुलाया। उनका कहना था कि पति के आने के बाद ही ऑपरेशन कराएंगे।
पति ने फोन पर मंजू से कहा कि मां की हालत ठीक हो जाए तो दिल्ली आ जाना, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात को लेकर बुधवार शाम को दोनों में फोन पर ही झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर मंजू ने विषाक्त खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसको बदायूं ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अब उसका पति दिल्ली से घर आ गया और मायके पक्ष को सूचना दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें