फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चोई की पुलिया पर बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
हरेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाइक की टक्कर से किसान हरेंद्र (19) की मौत हो गई। वह देर शाम अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था। हादसा चोई की पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया है। परिवार वालों की तहरीर पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, हरेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी भी उसके ऊपर थी। वह बुधवार शाम करीब सात बजे अपने खेत पर जा रहा था। वह पैदल चलते हुए रास्ते में चोई की पुलिया के नजदीक पहुंचा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
इसमें हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत कोतवाली पुलिस और युवक के परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर युवा किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। हरेंद्र अभी अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें