बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की एक बैठक शनिवार को मोहल्ला नाहर खान सराय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। उसके बाद जनपदीय अधिवेशन की समीक्षा की गई। सेवानिवृत शिक्षक सम्मान कार्यक्रम प्रतिवर्ष कराने का निर्णय लिया गया। सभी ब्लाक कार्यकारिणी को सक्रिय करने को लेकर मंत्रणा हुई। अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने के लिए कहा गया। इस दौरान हर महीने की 18 तारीख को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा ने कहा कि हर तीन माह के बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी से अध्यक्ष/मंत्री/कोषाध्यक्ष भी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि प्रत्येक विकास क्षेत्र में अग्रिम तीन माह में ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जायेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री फरहत हुसैन, राजन यादव, मोहम्मद जुबैर अहमद, अकबर अली खान, विजय कुमार, अगरपाल सिंह, मोहम्मद विकारुद्दीन, अब्बास अहमद खान, सोमदत्त शर्मा, भुवनेश, मोहम्मद राशिद कादरी मौजूद रहे।