फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पंचायत चुनाव 2026 में जनपद की सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने को लेकर शनिवार को कांग्रेस कमेटी की सृजन बैठक उझानी के एक मैरिज हॉल में हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि जनपद के हर बूथ पर कांग्रेस के दो प्रभारी बनाए जाएंंगे। कहा कि सौ दिनों में हर विधानसभा के हर बूथ पर कमेटी बनाई जाएगी और दो बूथ प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस का जिला कोषाध्यक्ष, जिला सोशल मीडिया प्रभारी और जिला प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। आठ जिला उपाध्यक्ष और आठ जिला महासचिव बनाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र का प्रभार एक जिला उपाध्यक्ष और एक जिला महासचिव को दिया जाएगा। नई सदस्यता भर्ती की जिम्मेदारी जिला महासचिव को दी जाएगी। इस मौके पर बृज भूषण गुर्जर, सुनीता सिंह, बफाती मियां, साजिद ठेकेदार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें