फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वन विभाग की 22 नर्सरी में तैयार की जा रहीं 73 लाख पौध

विज्ञापन
सहसवान के मोहम्मदपुर ऊधा में लगी वन विभाग की नर्सरी।स्रोत-विभाग
विज्ञापन
बदायूं। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए इस बार वन विभाग की ओर से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत वन विभाग की 22 नर्सरियों में 73 लाख पौध तैयार की जा रहीं हैं। जुलाई में अभियान के तहत इन पौधों को सार्वजनिक स्थानों पर रोपा जाएगा।
विज्ञापन


जिले में वन विभाग की 22 नर्सरी हैं। मौजूदा समय में इन नर्सरी में तकरीबन 22 लाख पौध खड़ी हैं, लेकिन इस बार जिलेभर में करीब 51 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके चलते जुलाई तक वन विभाग को 73 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य मिला है। शासन स्तर से इस बार पौध रोपने के लिए गड्ढों की खोदाई प्रत्येक दशा में जून तक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जुलाई में ही पौधरोपण का अभियान शुरू हो सके।
पहले चरण में सभी विभागों में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शासन से अलग से निर्देश दिए गए हैं। हालांकि वन विभाग ने शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण कराने के लिए 19 विभागाें को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें सबसे ज्यादा 11.35 लाख पौधे वन विभाग लगाएगा। इसके बाद अन्य 19 विभाग बचे हुए पौधों को लगाने का काम करेंगे।
विज्ञापन



छायादार और फलदार प्रजातियों की पौध की जा रही तैयार
जिले की 22 नर्सरी में छायादार एवं फलदार विभिन्न प्रजातियों के 73 लाख पौधे तैयार किए जाने हैं। इसमें पीपल, नीम, कदम, आम, जामुन, आंवला, नींबू, अमरूद, अनार, शकून, बबूल आदि के पौध तैयार किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 22 लाख पौधे अभी वन विभाग की नर्सरियों में हैं। बाकी को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। वन विभाग की नर्सरियों में 73 लाख पौध तैयार की जा रही हैं। - प्रदीप कुमार वर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें