अस्पताल में मासूम बच्ची की मौत
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन 18 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया जबकि छह लोगों को कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान ढाई वर्षीय दीपांजलि की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोपहर के समय उसका पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक भागने में कामयाब रहा। मजदूरों की ओर से चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।