फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मारकर युवक से 22 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक युवक को बाइक से टक्कर मारकर 22 हजार रुपये लूट लिए। युवक भैंस बेचकर लौटा था। उसने थैले में रुपये रखकर बाइक में लटकाया था। टक्कर लगने से युवक को पैर में गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी रमन पटेल पुत्र गिंदू सिंह ने एक दिन पहले अपनी भैंस बेची थी। रमन दोपहर के समय बाइक से शहर आ रहे थे। उनकी बाइक के हैंडल में आगे थैला लटका हुआ था, जिसमें 22 हजार तीन सौ रुपये रखे हुए थे। रमन पटेल के मुताबिक वह बाइक लेकर टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरे। इसी दौरान युवक ने उनकी बाइक में टंगा रुपयों से भरा थैला झपट लिया और अपनी बाइक दौड़ाता हुआ फरार हो गया। हादसे में रमन पटेल को पैर में गंभीर चोट लगी थी। इससे वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पाए। उन्होंने तुरंत अपने परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस और उनके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उसके बाद रमन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद भर्ती करा दिया गया। रमन ने बताया कि उनको टक्कर मारकर रुपये लूटने वाले का नाम रवि है। वह अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामगंज का रहने वाला है। इससे उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। शनिवार देर शाम पुलिस ने रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
रिटायर्ड सिपाही की जेब से उड़ाए थे 40 हजार रुपये
- शुक्रवार को एक रिटायर्ड सिपाही की जेब से चालीस हजार रुपये उड़ा लिए गए। रिटायर्ड सिपाही मलखान सिंह शुक्रवार शाम बरेली से गुन्नौर लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं बस स्टैंड से निकलकर रोडवेज बस में तीन शातिर चोरों ने उनकी सीट के आगे नोट डालकर धक्कामुक्की करते हुए नोट उठाने की कोशिश की। इसी दौरान लुटेरों ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और तुरंत बस से उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन ये मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। बाद में उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें