फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना परमिट दौड़ती मिली आठ डबल डेकर बसें समेत 15 वाहन सीज

विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते परिवहन विभाग के अ​धिकारी। स्रोत-विभाग - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन विभाग ने तीन दिनों तक बिना परमिट वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने बिना परमिट चल रही आठ डबल डेकर बसों समेत 15 वाहनों को सीज किया है। साथ ही 20 से अधिक वाहनों के चालान किए। इनसे तीन लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन अमरीश कुमार व यात्री कर अधिकारी रमेश प्रजापति व एआरटीओ अजय कुमार ने जांच के दौरान आठ डबल डेकर बसें पकड़ी। यह बिना परमिट के चल रही थी। यह बसें दिल्ली से बदायूं होते हुए बद्दी तक चल रहीं थीं। इनको सीज कर दिया गया है। इसके अलावा चार ईको कार और तीन टेंपो सीज किए। अभियान के तहत 20 छोटे बड़े वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 3.05 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। एआरटीओ ने बताया कि यह तो अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। लेकिन जिले में वैसे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें