फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 11 नए रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डेंगू के 11 नए रोगी मिले, इनमें पांच शहर के हैं। जेल, पुलिस लाइंस, सिविल लाइंस, नेकपुर और कृष्णापुरी में भी सोमवार को भी डेंगू के रोगी मिले। इस बीच सोमवार शाम गुरुग्राम के निजी अस्पताल में डीएम के ड्राइवर ओमकार सिंह की मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि उनको डेंगू हुआ था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि इस संबंध में उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को सिमरिया, उझानी, ककराला, बसोमा, सिताबनगर और रामपुर टांडा में भी डेंगू के रोगी मिले। इसी क्रम में डेंगू से मौत का पहला मामला शहर से सटे गांव नगला शर्की में आया। यहां के निवासी ओमकार सिंह की गुरुग्राम के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह डीएम के ड्राइवर थे, उन्हें डेंगू हुआ था।
मच्छरों का लार्वा नष्ट किया
सोमवार को मलेरिया विभाग ने जिले में 39 स्थानों पर अभियान चलाकर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया। शहर में 20 से ज्यादा स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला है। जिन लोगों के घरों में लार्वा मिला है, उन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराई जा रही है। डेंगू का सीजन है नए रोगी मिल रहे हैं। मच्छरों के लार्वा को लेकर सावधानी की जरूरत है। डीएम के चालक को डेंगू की पुष्टि कहां हुई इसकी पड़ताल कराई जा रही है।
-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमाओ
रिसौली में हर घर में बुखार, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
बदायूं। बिल्सी क्षेत्र के गांव रिसौली में इन दिनों बुखार का व्यापक प्रकोप है। गांव के लोगों ने सोमवार को नारेबाजी कर विरोध जताया। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को कई बार सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक गांव में हेल्थ कैंप नहीं लगाया गया है। एक दिन डॉक्टर आए भी तो आधा घंटे में ही चले गए। गांव के लोगों ने डीएम से हेल्थ कैंप का आयोजन कर लोगों की जांच और दवाओं के वितरण की मांग की है। मांग करने वालों में अभिषेक कुमार, मिथलेश, नेत्रपाल, अजय सिंह वीरावती, दुर्गेश, दिनेश आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें