बिल्सी में एक दुकान पर पेय पदार्थ का नमूना लेती टींम। संवाद
बिल्सी। डीएम अवनीश कुमार राय एवं सहायक आयुक्त सीएल यादव के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कस्बे अभियान चलाकर 10 नमूने भरे। इनको जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इस छापेमारी से कस्बे में हड़कंप मच गया है।
सहायक आयुक्त सीएल यादव ने बताया कि टीम ने अलापुर में सलमान के प्रतिष्ठान से आइसकैंडी एवं आइसक्रीम, जितेन्द्र कुशवाहा के प्रतिष्ठान से आइसक्रीम, सैदपुर के मुकुल के प्रतिष्ठान से आइसक्रीम का सैंपल लिया। सैदपुर के सुनील कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी, संतोष स्वीट के हाउस से फेशक्रीम, पुसगवां चौराहा बिल्सी के आशीष माहेश्वरी की दुकान से लाहौरी जीरा, बिल्सी के बाबा ट्रेडर्स से ड्रिंक्स, बिल्सी में प्रमोद के प्रतिष्ठान से मैंगों ड्रिंक्स का नमूना लिया गया। लिए गए 10 नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येन्द्र सिंह तोमर, शहाबुद्दीन अली, खुशीराम, आजाद कुमार एवं माता शंकर बिंद आदि थे।