राजकीय महाविद्यालय में एआई युक्त स्मार्ट क्लास के शुभारंभ अवसर पर बोलतीं डॉ संध्या रानी
- फोटो : mathura
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो स्मार्ट क्लास का शुभारंभ बरेली की क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी शाक्य ने किया। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया जा रहा है। इसी को लेकर राजकीय महाविद्यालय में दो नए स्मार्ट क्लास बनाए गए हैं। डॉ. संध्या ने कहा कि आज हम सभी एआई के युग में हैं। सभी छात्र-छात्राओं को ज्ञान अर्जन के लिए स्मार्ट क्लास से लाभ मिलेगा। सभी शिक्षक शीघ्र ही इसका प्रशिक्षण प्राप्त करें व नए सत्र से स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन कार्य कराएं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, आदि मौजूद रहीं।संवाद