फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कादरचौक ब्लाॅक में एडीओ समेत 10 कर्मी अनुपस्थित, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। चार्ज संभालने के बाद बीडीओ शैली गोविल ने ब्लाॅक कार्यालय का निरीक्षण किया तो एडीओ समाज कल्याण समेत 10 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। एडीओ की तो 10 दिन से हाजिरी की नहीं लगी मिली। बीडीओ ने इस पर नाराजगी जताई। सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल तीन महीने के अवकाश पर हैं। उनकी जगह शैली गोविल को यहां बीडीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उन पर अंबियापुर और वजीरंगज का चार्ज पहले से है। यहां का अतिरिक्त चार्ज लेने के बाद वह बृहस्पतिवार को ब्लाॅक पहुंची तो उन्हें जानकारी मिली कि कर्मचारी मनमाने तरीके से ब्लाॅक आते हैं। विकास कार्यों और योजनाओं पर काम ठीक से नहीं हो पा रहा है।
ब्लाॅक पहुंचते ही उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। उसमें एडीओ पंचायत के 10 दिन से हस्ताक्षर ही नहीं थे। कार्यालय में उपस्थिति भी बहुत कम थी। इनके अलावा एडीओ विदेशी खान, उर्दू अनुवादक वशी अहमद, एडीओ समाज कल्याण जितेंद्र कुमार, टीए चंद्र शेखर, बदरुल हसन, एनआरएलएम के बीएमएम संतोष, संजीव कुमार यादव, संजीव सिंह और सचिव उमेश कुमार अनुपस्थिति मिले। जब मीटिंग बुलाई गई तो यह सभी थे।
विज्ञापन

बीडीओ के निरीक्षण में समाज कल्याण से जुड़ी विधवा पेंशन के छह और कन्या सुमंगला योजना की दो शिकायतें पोर्टल पर पाई गईं। उनका निस्तारण नहीं किया गया। दोनों योजनाओं का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। बीडीओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित और लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। भविष्य में कार्यालय में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी कर्मचारी सुधार नहीं लाते हैं तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें