फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा दबने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदगंज के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज निवासी खुशीराम (51) मजदूरी करते थे। वह अविवाहित थे। बृहस्पतिवार दोपहर खुशीराम ई-रिक्शा में बैठकर ककराला कस्बा के लिए किसी काम से जा रहे थे।
इसी बीच रास्ते में मुहम्मदगंज गांव में पानी की टंकी के सामने ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे खुशीराम ई-रिक्शा के नीचे दब गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा का चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने ई-रिक्शा को सीधा कर खुशीराम को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खुशीराम को लेकर सीएचसी आई।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहते थे। गांव आते थे तो वह अपनी बहनों के घर रहते थे। बुजुर्ग दो भाइयों में बड़े थे। पुलिस ने ई-रिक्शा जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें