फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने मोदी समर्थक सांसद को पार्टी से निकाला

Wed, 17 Jul 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन करना बसपा सांसद विजय बहादुर सिंह को महंगा पड़ गया है। पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। विजय बहादुर हमीरपुर से सांसद हैं।
विज्ञापन


विजय बहादुर ने नरेंद्र मोदी के उस बयान को समर्थन किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि कार के पहिए के नीचे कुत्ते का बच्चा भी आ जाए तो अफसोस होता है। उन्हें गुजरात दंगों का भी अफसोस है लेकिन अपराधबोध नहीं है।

मोदी के समर्थन में विजय बहादुर ने कहा था कि कार के नीचे दबकर मरने वाने कुत्ते के लिए दर्द जताकर मोदी ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने मोदी की आलोचना करने वालों को राष्ट्रविरोधी करार दिया था।
विज्ञापन


विजय बहादुर ने कहा था कि उन्हें लगता था कि मोदी की आलोचना करने वाले पढ़े लिखे लोग हैं। लेकिन अब लगता है कि सभी अपनी पढ़ाई भूल गए हैं।

मायावती ने विजय बहादुर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने विजय बहादुर को अनुशासन में न रहने पर पार्टी से निकालने की चेतावनी दी थी। बसपा ने विजय बहादुर को 2014 लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें