फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागवार लगा बहन का प्रेमी से मिलना और फिर...

Fri, 01 Feb 2013 09:48 AM IST
डेरवा (प्रतापगढ़)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलह साल की सीमा को पड़ोस के ही एक युवक से प्यार था। वह भी उसे बेइंतहा मुहब्बत करता था। लोगों की नजरों से बचकर दोनों मिला करते थे लेकिन बुधवार रात यह मुलाकात दिल दहला देने वाली थी। दोनों को रात में मिलते देख लड़की का भाई गुस्से में आ गया और उसने गड़ासे से  बहन को मौत के घाट उतार दिया।           
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के खटवारा मनीराम का पुरवा गांव निवासी हरकेश वर्मा पत्नी के साथ मुंबई मे रहता है। उसकी बेटी सीमा कक्षा नौ की छात्रा थी। पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र से उसके प्रेम संबंध थे। बुधवार रात सुरेंद्र ने सीमा को फोन कर घर से बाहर बुलाया। वह बाहर निकली तो भाई संदीप भी उसके पीछे हो लिया। उसने बहन को सुरेंद्र से मिलते देखा तो मारपीट करने लगा।

इस पर सुरेंद्र ने संदीप की जमकर पिटाई कर दी और वह वहां से भाग निकला। सीमा भी घर लौट आई। संदीप को बहन की हरकत नागवार लगी। उसने घर पहुंचते ही गड़ासे से बहन की गर्दन काटकर हत्या कर दी। रात में ही संदीप ने एक साथी की मदद से शव को डेढ़ किलोमीटर दूर बुढ़ियापुर नाले के पास जला दिया।
विज्ञापन


सुबह लोगों की सूचना पर जेठवारा पुलिस के साथ ही सीओ सिटी शिवाजी शुक्ला, एएसपी राधेश्याम विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक किरण एस. गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की। एएसपी ने काफी देर तक मृतका के परिजनों से पूछताछ की। उन्हें रात में शव ले जाने की बात संदीप के घरवालों ने बताया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि लड़की के भाई के खिलाफ उसके दादा राम नरेश ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें