उसने स्वीकार किया है कि उसने इलाके में कई लूट और चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया है। जिला अस्पताल में देर रात एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए थे। बताया गया कि गंगीरी इलाके में पंजाब के एक सराफ से हुई 9.50 लाख की लूट में मुन्ना वांछित था।
इसी घटना के बाद इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। सोमवार को मौके से एक कारतूस, दो कारतूस के खोखे, एक तमंचा, एक बाइक बरामद हुई है। सूचना पाकर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि घायल बदमाश से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अन्य बदमाशों की निशानदेही होगी। पुलिस टीम में एमपी सिंह, अभय, सुभाष, मनोज, ऋषि आदि शामिल थे।