फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइंस डे पर आसाराम की किताब!

Thu, 13 Feb 2014 08:01 AM IST
प्रताप यादव/अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार के इजहार के लिए अलग-अलग अंदाज में मनाए जा रहे वेलेंटाइन वीक के बीच आसाराम के साधकों तक पहुंची एक पुस्तक में इसे मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के महिमा मंडन से भरी इस पुस्तक में जानी-मानी हस्तियों के संदेश भी हैं। पुस्तक में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का संदेश सबसे ऊपर प्रकाशित किया गया है।

शाहजहांपुर की किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम की छवि सुधारने के लिए ‘मां-बाप को भूलना नहीं’ शीर्षक वाली 20 पेज की इस पुस्तक को महिला उत्थान ट्रस्ट, आसाराम के ही साबरमती आश्रम ने प्रकाशित कराया है।
विज्ञापन

पुस्तक में प्रणब, अटल के संदेश

पुस्तक में वेलेंटाइन-डे को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने की वकालत करने वाले करने वाले कई लेख हैं। सावधान, बाल युवा पीढ़ी बन सकती है टीनएज टाइम बम और इंनोसेंटी रिपोर्ट कार्ड में जानकारियां शामिल की गई हैं।

पुस्तक के मातृ-पितृ पूजन अभियान के संदेश वाले पेज में राष्ट्रपति के प्रेस सचिव वेणु राजमणि की ओर से लिखा गया है- यह जानकर भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को हार्दिक प्रसन्नता हुई है कि भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन अभियान चलाया जा रहा है।

संदेश देने वालों में महामहिम के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, यूएसए में न्यूजर्सी के सीनेटर सैम थॉपसन, अजमेर शरीफ के शाही इमाम हजरत मौलाना असगर अली, विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आसाराम पर दर्ज केस पर भी सवाल

पुस्तक में एक पत्रकार के उस लेख को भी शामिल किया गया है, जिसने आसाराम पर दर्ज यौन उत्पीड़न के केस पर सवाल खड़े किए हैं।

एक पार्टी की भूमिका और जोधपुर के डीसीपी अजय पाल लांबा के एक बयान को भी इस लेख में शामिल कर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रहमण्यम स्वामी और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के बयान दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें