फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मस्जिद में धमाका, मची अफरातफरी

Sat, 08 Mar 2014 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुंदरकी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुंदरकी कस्बे के इमरतपुर सिरसी गांव की मदीना मस्जिद में शनिवार सुबह इनवर्टर की बैटरी फटने से तेज धमाका हुआ। अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


तेजाब की गरम छीटों से पेश इमाम कारी मोहम्मद उमर और उनका आठ साल का बेटा झुलस गए। करेंट लगने से भी वह घायल हो गए। लोगों ने पिता पुत्र को तत्काल डाक्टर के यहां पहुंचाया।

भोजपुर के तिगरी गांव निवासी कारी मोहम्मद उमर इमरतपुर सिरसी की मदीना मस्जिद में पेश इमाम है। उनके दो बेटे भी मस्जिद में रहकर ही दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात इमाम साहब मस्जिद में बने हुजरे में अपने दोनों बेटों के साथ सोये थे। शनिवार सुबह फज्र की अजान देने के लिए वह तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक इनवर्टर का बैटरा धमाके के साथ फट गया।

बैटरे से निकलीं खौलते तेजाब की छीटें इमाम साहब और उनके एक बेटे बिलाल पर गिरीं। कमरे में तेजाब फैल गया। इमाम साहब ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो उन्हें करेंट का जोरदार झटका भी लगा।

इसके बाद इमाम साहब ने शोर मचाया। तब ग्रामीण दौड़े, बाहर से बिजली के केबिल को काटकर विद्युत आपूर्ति बंद की और इमाम व उनके दोनों बेटों को बाहर निकाला। हादसे से गांव में खलबली मच गई। मस्जिद परिसर में भीड़ जमा हो गई। लोग घायल इमाम और उनके बेटे को डाक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन


लोगों के आने से टली बड़ी घटना
मस्जिद में जिस तरह से बैटरा फटा, अगर मदद मिलने में देर हो जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था। इमाम साहब ने बताया कि बैटरा फटने के बाद जब वह हुजरे के गेट का दरवाजा खोल रहे थे तो जोर से करेंट लगा।

चिल्लाने पर ग्रामीणों ने बाहर से विद्युत केबिल को काट दिया। वरना बाहर नहीं निकल पाते। गनीमत रही कि बैटरे में लगी प्लेटें नहीं बिखरीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें