फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद साध्वी ज्योति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आईं भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर शनिवार देर रात दो लोगों ने हमला बोल दिया। सांसद समर्थकों और आरोपी पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। दूसरे पक्ष के समर्थन में पहुंचे भाजयुमो जिला मंत्री से भी सांसद समर्थकों की मारपीट हुई।
विज्ञापन


सांसद ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। भाजयुमो नेता का मेडिकल करा पुलिस ने रासत में ले लिया है। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के बाद गिरफ्तारी होगी।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी भाजयुमो जिला मंत्री को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

सांसद की जान लेने के लिए की फायरिंग!

सिविल लाइंस इलाके में सांसद निरंजन ज्योति अपने समर्थकों कुलदीप निषाद, हमीरपुर के राहुल पुत्र रमेश पामेरी तरोरा कोतवाली, पदम पुत्र कारु प्रसाद, गनर सिक्की पुत्र रामसजीवन निवासी जमुना घाट कोतवाली हमीरपुर और सरकारी गनर राहुल तिवारी के साथ दिनेश सविता के घर मुंडन संस्कार में आईं थीं।

आरोप है कि वहां नशे में धुत दो युवकों ने उन्हें देखते ही गालीगलौज शुरू कर दी। सांसद समर्थकों के विरोध करने पर मारपीट हो गई। इस बीच दोनों युवकों ने भाजयुमो जिला मंत्री भानू पटेल को बुला लिया। भानू पटेल से भी सांसद समर्थकों की मारपीट हुई।

सांसद का आरोप है कि उनकी जान लेने के लिए फायरिंग भी की गई। वह बचने के लिए कार में बैठ गईं। इसी बीच दोनों युवक भाग गए।
विज्ञापन

मेरे खिलाफ खतरनाक साजिश: निरंजन ज्योति

आरोप है कि भानू पटेल ने सांसद के सरकारी गनर की बंदूक छिनवाने की कोशिश की। भानू पटेल की पिटाई कर सांसद समर्थक उन्हें एसपी आवास ले गए, वहां पुलिस को सौंप दिया। सांसद की तहरीर पर भानू पटेल समेत चार लोगों पर लूटपाट, सरकारी कार्य में बाधा, हमले का मुकदमा दर्ज किया गया।

भाजयुमो नेता भानू पटेल की ओर से भी सांसद समर्थक हमीरपुर की चेयरमैन बिटोल निषाद के पुत्र कुलदीप निषाद समेत चार लोगों पर लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही नामजद लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सांसद निरंजन ज्योति ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है। यह खतरनाक साजिश थी। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उमा भारती ने फोन पर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें