-आईएससी 12 वीं की चल रही परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से आरंभ होगी। सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी और आईसीएसई दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से आरंभ होंगी। आईएससी 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। मंगलवार को अंग्रेजी द्वितीय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों की संख्या ज्यादा है। जिला मुख्यालय पर आईएससी बोर्ड का एक सेंटमेरी स्कूल है। जिले में तीन और स्कूल संचालित है। सभी बोर्ड की ओर से दसवीं और इंटर की परीक्षाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से आरंभ होगी। सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को आईएससी 12 वीं की अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 113 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। परीक्षा शांतिपूर्वक व नकल विहीन कराने के लिए परीक्षकों के साथ सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। आइसीएसई दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से आरंभ होगी। बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर रखी है।