फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में बहा युवक का शव बरामद

Sat, 17 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा में गणपति विसर्जन के लिए गए व्यक्ति की रामगंगा में डूब कर मौत हो गई। गोताखोरों के 26 घंटे के  प्रयास के बाद मिला शव।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्योहारा के सभी मोहल्लों से जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को राम गंगा नदी में विसर्जित किया गया था। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामगंगा नदी के बेरखेड़ा के पुल के नीचे मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए गये थे। इनमें बिजेंद्र कुमार 36 वर्ष भी गया था। बिजेंद्र कुमार गांव सुजती थाना दोघर जिला बागपत का रहने वाला था। बिजेंद्र गांव मिठ्ठेपुर में सफाईकर्मी के पद पर कार्यकरता था। परिजनों को आशंका हुई कि कहीं बिजेंद्र मूर्ति विसर्जन के समय ही रामगंगा में डूब न गया हो। 
विज्ञापन

रात को ही बिजनौर के नारनोर तथा पास के गांव मंडय्यो, टांड़ा आदि के गोताखोर बुलाकर रातभर रामगंगा में तीन किलो मीटर दूर तक उसे तलाश किया गया। शुक्रवार शाम पांच बजे रामगंगा में से बिजेंद्र का शव बरामद कर लिया गया। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें