श्रीजी की शोभायात्रा निकालते जैन समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा में श्री दिगंबर जैन रथ यात्रा महोत्सव पर जैन रथ और जिनवाणाी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। नगर के अनेक स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर जुमें की नमाज को देखते हुए जुलूस को 12 बजे के स्थान पर डेढ़ बजे से प्रारंभ किया गया। श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति के तत्वाधान में एसडीजेएमएस इंटर कॉलेज अतिथियों का स्वागत किया गया।
जुलूस का प्रारंभ मुख्य अतिथि मनोज वर्मा, प्रियंकर राणा, उदित राणा, अरूण कुमार वर्मा तथा डा. विनीत देवरा ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात को मंदिर में बोली के आधार पर मनीष जैन को सौधर्म इंद्र को रथ के सिंहासन पर विराजमान कराया गया।
सारथी के रूप में आकाश जैन चांदी का मुकुट बांधे भगवान के रथ को चला रहे थे। महेंद्र इंद्र तथा ईशान इंद्र के रूप में अशोक जैन तथा शोभित जैन रथ पर भगवान के दोनो ओर विराजमान थे।