किरतपुर। रविवार की शाम गांव सराय इम्मा निवासी यासीन पुत्र असलम की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गांव बाहुपुरा के पास घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने सड़क दुर्घटना में मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या का आरोप लगाया है।
पिता का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर षड्यंत्र के तहत यासीन को मार दिया गया है। असलम के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मृतक पुत्र यासीन राजस्थान के जयपुर में पीओपी के काम की ठेकेदारी करता था। उसके साथ में आवेश, नसीम व अकरम भी काम करते थे। इन पर यासीन के रुपये थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर कई बार विवाद हो चुका था।
बताया कि रविवार की शाम लगभग साढ़े तीन-चार बजे आवेश, नसीम और अकरम गांव सराय इम्मा आए और यासीन को अपने साथ बुलाकर ले गए। अब सोमवार को उसकी हादसे में मौत बताई जा रही है। उन्होंने इसे हादसा नहीं ब्लकि हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।